बृहस्पतिवार, 28 अक्तूबर 2010

इन्द्रेश के समर्थन में मुसलमानों का धरना

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक मोहम्मद अफजल के नेतृत्व में मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां जंतर-मंतर पर धरना देकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इन्द्रेश कुमार को अजमेर बम विस्फोट में फंसाने के कुचक्र का विरोध किया।
अफजल के अनुसार इन्द्रेश कुमार सर्वधर्मसमभाव में विश्वास रखने वाले आस्थावान व्यक्ति है1 उन्होंने पिछले चार साल में अजमेर शरीफ के सज्जादा नशीन और खादिमों के साथ कई बैठकें की हैं तथा दरगाह पर हाजिरी दी है। इन्द्रेश कुमार की ओर से राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के कार्यकर्ता दरगाह पर चादर चढ़ाते रहे हैं।
मुस्लिम मंच के संयोजक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के इशारे पर आतंकवाद विरोधी दस्ते के चुनिंदा अधिकारियों ने इन्द्रेश कुमार को अजमेर बम विस्फोट से जोड़ने की साजिश रची है। मुस्लिम मंच की ओर से राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को एक ज्ञापन भेजा गया है जिसमें आतंकवाद विरोधी दस्ते की साजिश की जांच कराने तथा दोषियों को दंडित करने की मांग की गई है। राजस्थान पत्रिका मैं छपा पूरा समाचार यहां देखें

4 comments:

  1. सेकुलर गिरोहों की काली करतूतों के शिकार हो रहे है इन्द्रेश कुमार |

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. जिस मुस्लिम समाज के एकीकरण का शिकार हुए हैं भाई इंद्रेशजी, अब उसी समाज को आगे आना चाहिए। यह मुस्लिम समाज का बहुत ही अच्‍छा कार्य है। कल मैंने यही बात कुछ लोगों से कही थी कि उन्‍हें आगे आने के लिए कहें। उन्‍हें हमारी बधाई।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. ऐसा ही होना चाहिए था | यह देश प्रेम की सच्ची मिशाल भी है |

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं